logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Lalit Patil: अनिल देशमुख ने राज्य सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- दवाब डालकर दूसरे के नाम बुलवाए जा रहे


नागपुर: ड्रग्स माफिया ललित पाटिल को लेकर राज्य में सियासत और बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। एक तरफ जहां विपक्ष सरकार में शामिल मंत्रियो पर साठगांठ का आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष विपक्षी नेताओं के साथ पाटिल के रिश्ते होने का दावा कर रहा है। इसी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बड़ा दावा किया है। देशमुख ने कहा कि, "राज्य सरकार ड्रग्स तस्कर पर दबाव डालकर दूसरे नेताओं के नाम बुलावा रही है।" 

बुधवार को नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "ललित पाटिल के मामले में जो भी घटना सामने आ रही है, वह चौंकाने वाली है। ससून में 9 महीने उसे कैसे रखा गया? यह सरकार के समर्थन के बिना नहीं हो सकता। हमें सरकार पर संदेह है। गृह विभाग क्या कर रहा था? ऐसा सवाल भी एनसीपी नेता ने किया। इसी के  साथ पूर्व गृहमंत्री ने सोलापुर, नासिक, संभाजीनगर में मौजूद ड्रैग माफिया और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

एक महीना पूरा, कब मिलेगा आरक्षण?

मराठा आरक्षण पर बोलते हुए देशमुख ने कहा, "राज्य सरकार की ओर से सीएम शिंदे से मिलकर 1 महीने में आरक्षण देने की बता कही थी। वह भी बिना किसी का किये बिना। शिंदे और फड़णवीस ने फैसला कर लिया है कि कैसे उन्हें आरक्षण देना है। 40 दिन पूरे हो गए। इसमें कोई संदेह नहीं कि मराठों को आरक्षण मिलना चाहिए।"

देखें वीडियो: