logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रफुल्ल पटेल पर अनिल देशमुख का बड़ा हमला, बोले- विदर्भ में पार्टी नहीं बढ़ी इसके जिम्मेदार कौन?


नागपुर: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने प्रफुल्ल पटेल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, "विदर्भ में पटेल पार्टी के सबसे बड़े नेता था। उनके नेतृत्व में हमने काम किया, लेकिन अगर यहां पार्टी का विस्तार नहीं हुआ है इसका मतलब वह इस काम में असफल हुए।" शुक्रवार को नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

ज्ञात हो कि, कुक दिन पहले एनसीपी अजित गुट की नागपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। इस दौरान पटेल ने देशमुख पर जमकर निशाना साधा था। पटेल ने बिना नाम लेते हुए कहा था कि, कुछ स्थापित नेताओं ने जानबूझकर यहां पार्टी का विस्तार नहीं होने दिया। इसी के साथ अन्य नेताओं ने यह भी कहा था कि, इतने साल मंत्री पद मिलने के बावजूद पार्टी काटोल से बाहर नहीं निकली। 

पटेल के इस आरोप अनिल देशमुख ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "प्रफुल्ल पटेल विदर्भ में पार्टी के सर्वोच्च नेता हैं. वे यही कह रहे हैं. तो अगर विदर्भ में पार्टी का विकास नहीं हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

देशमुख ने कहा, "अजित पवार की बगावत के बाद वह जनता महाविकास अघाड़ी के पक्ष में हैं. लोगों को हिंसा की राजनीति पसंद नहीं है. यह हमारे दौरे से स्पष्ट है. लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एनसीपी की यात्राएं जारी रहेंगी. अगले महीने भंडारा-गोंदिया में शरद पवार की सभा प्रस्तावित है. देशमुख ने यह भी कहा कि नवंबर में नागपुर में एक बैठक होगी।