logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख का बड़ा दावा, कहा- हमारे संपर्क में भाजपा के कई विधायक


नागपुर: राज्य में शुरू राजनीतिक उठापटक जारी है। अजित पवार अपने समर्थको के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए। हालांकि, भले अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। लेकिन अभी तक विभागों का बटवारा नहीं किया है। इसी बीच शरद पवार गुट नेता अनिल देशमुख ने बड़ा दावा किया है। देशमुख ने कहा कि, “अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद से भाजपा विधायकों में असंतोष है।” इसी के साथ पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि, कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। 

गुरुवार को उपराजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, “बीजेपी विधायक निजी मुलाकात में कहते हैं कि जो पीछे से आते हैं उन्हें मंत्री पद मिल जाता है और हम इंतजार करते रहते हैं।” नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, “मंत्री नहीं बनाये जाने से कई अस्वस्थ भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।”

देशमुख ने कहा, “शपथ ग्रहण के 12 दिन बाद भी विभागों का आवंटन नहीं हो सका है। प्रदेश में किसानों की अनेक समस्याएं हैं और सरकार में उनका कोई अभिभावक नहीं है। भाजपा राजनीतिक दल तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है। चुनाव में जनता उनसे सवाल करेगी। बच्चू कडु ने महायुति सरकार को अल्टीमेटम दिया है। कईयों को मंत्रियों और निगमों ने आश्वासन दिया था। उन्हें यह समझ नहीं आता। इसे वह अस्वस्थ है।”

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि महाराष्ट्र में 3 लाख 27 हजार करोड़ के उद्योग आएंगे। सावंत के इस दावे पर देशमुख ने कहा, “अगर ये सच है तो उन्हें इस बारे में विस्तृत जानकारी देनी चाहिए। कुछ जानकारी भ्रामक हो रही है। देशमुख ने यह भी कहा कि खोखले नारे नहीं लगाने चाहिए।”