logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमित शाह के शरद पवार को लेकर दिए गए बयान पर अनिल देशमुख की प्रतिक्रिया, कहा - भाजपा ने की विश्वासघाती राजनीति की शुरुआत


नागपुर: शिरडी में शुरू भाजपा के सम्मलेन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है। अमित शाह ने कहा कि 1978 से शरद पवार द्वारा शरू की गई विश्वासघाती राजनीति को जनता ने 20 फ़ीट जमीन में गाड़ दिया है। अमित शाह के इस वक्तव्य पर राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पार्टी के नेता अनिल देशमुख ने प्रतिक्रिया दी है। 

अनिल देशमुख ने कहा, “महाराष्ट्र में धोखेबाजी और तोड़-फोड़ की राजनीति किसने शुरू की यह सबको पता है। महाराष्ट्र में धोखेबाजी की राजनीति भाजपा ने ही शुरू की है।” देशमुख ने कहा, “महाराष्ट्र ने भाजपा ने सबसे पहले शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस को तोड़ा, इसके बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना को तोड़ा उसका चिन्ह शिंदे साहेब को दिया। इस प्रकार की दगाबाजी की राजनीति करने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाराष्ट्र में शुरू है।”

वहीं, शरद पवार की राजनीति समाप्त करने की बात पर देशमुख ने कहा कि बीजेपी के जो नेता पवार साहब की राजनीति खत्म करने की बात करते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि पवार साहब की राजनीति कोई खत्म नहीं कर सकता।