logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

तुमसर में तीसरे गठबंधन का ऐलान! महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार उतारने की कही बात


भंडारा: जिले के तुमसर मोहाड़ी विधानसभा क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी में बगावत शुरू हो गई है। महाविकास अघाड़ी की ओर से कार्यकर्ताओं की संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस में संकल्प लिया गया कि पूर्व विधायक चरण वाघमारे को उम्मीदवारी नहीं दी जानी चाहिए। 

महाविकास अघाड़ी में तुमसर की सीट शरद पवार गुट के पास चली गई है। पार्टी के पदाधिकारियों ने उम्मीदवार के रूप में नामित नहीं करने मांग की है। इसी के साथ चेतावनी भी दी है कि यदि उम्मीदवारी दी गई तो तीसरा गठबंधन बनेगा और एक स्वतंत्र उम्मीदवार दिया जाएगा।

इस सभा का आयोजन राष्ट्रवादी शरद पवार के जिला अध्यक्ष किरण अतकरी, युवक राष्टवादी जिला अध्यक्ष ठाकचंद मुंगुसमारे के नेतृत्व में किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस कार्यक्रम में हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए शिशुपाल पटले, एनसीपी शरद पवार गुट के पूर्व सांसद मधुकर कुकड़े, कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल बावनकर, जिला परिषद सदस्य शंकर राऊत, एकनाथ फेंडर मौजूद थे।

कांग्रेस-शरद पवार गुट के दिग्गज नेताओं को मंच पर मौजूद देख महाविकास अघाड़ी द्वारा पूर्व विधायक चरण वाघमारे के खिलाफ एल्गर को बुलाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि तुमसर विधानसभा क्षेत्र में महायुति, महाविकास अघाड़ी और तीसरे गठबंधन की तिहरी लड़ाई देखने को मिलेगी।