logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

प्रफुल्ल पटेल गुट को फिर बड़ा झटका, पूर्व सांसद खुशाल बोपचे के साथ रविकांत बोपचे की शरद पवार गुट में एंट्री


गोंदिया: राज्य की राजनीति में दिन-ब-दिन नए-नए घटनाक्रम हो रहे हैं और एनसीपी के विभाजन के बाद अजित पवार के गुट में रहे पूर्व सांसद और राष्ट्रीय ओबीसी बहुजन महासंघ के अध्यक्ष डॉ खुशालचंद्र बोपचे ने मुंबई में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकत कर उनके साथ रहने का फैसला किया है. 2019 के चुनाव में एनसीपी के उम्मीदवार रहे युवा नेता रविकांत बोपचे भी शरद पवार समूह में शामिल हो गए हैं.

बोपचे पिता-पुत्र के शरद पवार गुट में शामिल होने से गोंदिया जिले में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल एक बार फिर तिलमिला गए हैं। कुछ दिन पहले सालेकसा तहसील के यूथ लीग के अध्यक्ष ने भी कांग्रेस में शामिल होकर पटेल गुट को झटका दिया था.

मुंबई में शरद पवार गुट में रहने के बोपचे के फैसले के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष जयंत पाटिल, विधायक जीतेंद्र अवध, विधायक डॉ राजेश टोपे भी मौजूद थे.