logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Gondia: महाराष्ट्र कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश सचिव राजीव ठकरेले ने दिया इस्तीफा; शिवसेना में हुए शामिल


गोंदिया: विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है। पार्टी के तमाम बड़े नेता हाथ छोड़कर जा रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी को गोंदिया में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सचिव राजीव ठकरेले ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए। शिवसेना विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने ठकरेले को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई।

बताया जा रहा है कि राजीव ठकरेले 2024 की विधानसभा चुनावों में गोंदिया सीट से उम्मीदवार बनना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे वे काफी समय से नाराज चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कई बार संवाद करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आख़िरकार उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ने का निर्णय लिया।

इस्तीफा देने के तुरंत बाद राजीव ठकरेले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में प्रवेश कर लिया। भंडारा में आयोजित एक विशेष सम्मलेन में शिवसेना नेता व  विधायक नरेंद्र भोंडेकर की प्रमुख उपस्थिती में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के संगटक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

राजीव ठकरेले का कांग्रेस से जाना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासतौर पर विदर्भ जैसे क्षेत्र में जहां वे लंबे समय से सक्रिय थे। उनका शिंदे गुट में शामिल होना आगामी चुनावों में समीकरण बदल सकता है।