logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुछ लोग धमकी देकर चुनाव जीतना चाहते हैं, याद रखें हम जैसे को तैसा जवाब देने में सक्षम, बिना नाम लिए फडणवीस का केदार जो जवाब


नागपुर: कुछ लोग धमकी देकर चुनाव जितना चाहते हैं। उन्हें लगता है हम उसके सहारे चुनाव जीत लेंगे। लेकिन मैं बताना चाहता हूँ, ये लोकतंत्र है ठोकतंत्र नहीं। जो इसे चलाने का प्रयास करेगा उसे हम वैसा ही जवाब देंगे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता सुनील केदार (Sunil Kedar) पर हमला बोला है। बुधवार को कन्हान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की चुनावी सभा आयोजित की गई जहां बोलते हुए यह बात कही।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा, "कांग्रेस में रेती चोर दिखाई देते हैं। पर इनको मैं बताना चाहता हूँ। ये उद्धव ठाकरे की सरकार नहीं है। ये गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार है। रेती चोरों को हम छोड़ेंगे नहीं। जिसने रेती चोरी, जनता और सरकार का पैसा चोरी कर अपनी तिजोरी भरा है उन्हें हिसाब देना पड़ेगा। जनता का पैसा सरकार, सरकार का पैसा वापस देना पड़ेगा।"

जैसे को तैसा जवाब देने में सक्षम

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "एक कांग्रेस का नेता रेती चोरो को संरक्षण दे रहा है। और उसे ऐसा लगता है दहशत का वातावरण निर्माण कर चुनाव जीत लेंगे। उनको बता दो दहशत का जमाना गया। यह मोदी का जमाना है। यहाँ दहशत नहीं चलती। यह जनता का जमाना है, यहाँ जनता की चलती है। राजा महाराज का जमाना गया। यह लोकशाही है, ठोकशाही नहीं चलती। जो इसे चलने का प्रयास करेगा उसे चलने का प्रयास करेगा उसे उसी की तरह जवाब देने में हम शक्षम है।