logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

विजय अग्रवाल के नाम की घोषणा होते ही अकोला भाजपा में हुई पहली बगावत


अकोला: बीजेपी ने अकोला पश्चिम विधानसभा से विजय अग्रवाल को टिकट देने का ऐलान किया है. अग्रवाल की उम्मीदवारी की घोषणा होते ही, चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अशोक ओलंबे ने चुनाव लड़ने की अपनी भूमिका पर कायम रहते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया. ओलंबे के रूप में अकोला जिले में महायुति में यह पहली बगावत हुई है.

डॉ. ओलंबे सोमवार को विधायक बच्चू कडू की प्रहार जन शक्ति पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. अशोक ओलंबे के फैसले से यहां बीजेपी को बड़ा झटका लगेगा.

अकोला पश्चिम विधानसभा के लिए बीजेपी के करीब 19 दावेदार थे. अब जैसे ही विजय अग्रवाल की उम्मीदवारी की घोषणा हुई और बीजेपी में बगावत शुरू हो गई. अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में इस बगावत से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्रवाल को सिरदर्द होने वाला है. अब बीजेपी को बगावत रोकने के लिए कोई बड़ा कदम उठाना होगा. 

देखें वीडियो: