logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

असदुद्दीन ओवैसी ने की महाविकास अघाड़ी की आलोचना, कहा - महाराष्ट्र में राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्ष नहीं


अकोला: ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक सार्वजनिक बैठक में महाविकास अघाड़ी की आलोचना की।

एमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने महाविकास अघाड़ी की आलोचना करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्ष नहीं हैं, लेकिन जो लोग एमआईएम को बीजेपी की बी टीम कहते हैं, वे आज मोदी के साथ हैं। राम मंदिर निर्माण का समर्थन करने वाले उद्धव ठाकरे शरद पवार और कांग्रेस के साथ हैं और महाराष्ट्र में कोई सेक्युलर नहीं है।

ओवैसी ने मंच से बाबरी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए सवाल किया कि अगर आप मराठों को आरक्षण देते हैं तो मुसलमानों का क्या अपराध है? उन्होंने का कि राज्य सरकार मराठों को आरक्षण देने की कोशिश कर रही है।

ओवैसी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज इस्लाम के ख़िलाफ़ नहीं थे, वे गरीबों, वे सभी लोगों के राजा थे। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि आरएसएस उनकी मुस्लिम विरोधी के रूप में गलत छवि पेश करने की कोशिश कर रहा है।