logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Assembly Election 2024: भंडारा की दो सीटों पर महायुति को मिली विजय, साकोली सीट पर मुश्किल से बची पटोले की लाज


भंडारा: विधानसभा चुनाव के नतीजों ने महायुति ने सभी को चौंकाते हुए राज्य में तीन तिहाई सीट हासिल करते हुए सरकार में वापसी कर ली है। हालांकि, इस चुनाव में महायुति को बड़ा झटका लगा है। न लेवल राज्य बल्कि प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिला भंडारा में भी कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। साकोली सीट से पटोले मात्र 208 वोटों से जीत मिली, बाकी दो सीटों पर भंडारा और तुमसर से क्रमशः नरेंद्र भोंडेकर और राजू करेमोरे को जीत मिली है।

हारते हारते बचे नाना पटोले 

जिले की साकोली सीट पर सबसे कांटे का चुनाव हुआ। नाना पटोले और भाजपा उम्मीदवार अविनाश ब्राह्मणकार के बीच कांटे लो लड़ाई देखी गई। पहले राउंड से लेकर आखिरी राउंड तक दोनों उम्मीदवारों के बीच 150 से 200 वोटों का ही फासला रहा। आखिरी चरण के मतदान के बाद पटोले 152 वोटों से आगे रहे। हालांकि, भाजपा उम्मीदवार ने दोबारा काउंटिंग की मांग की, जिसे चुनाव पर्यवेक्षक ने माना कर दिया। हालांकि, मशीन क्रमांक 366 की दोबारा काउंटिंग की गई। जिसके बाद नाना पटोले को 208 वोटों से विजय घोषित किया गया। 

ऐसा रहा जिले के तीनों सीटों का परिणाम:

क्रमांक उम्मीदवार नाम पार्टी विधानसभा सीट जीत का मार्जिन 
1.नाना पटोले कांग्रेस साकोली 208
2.राजू करेमोरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तुमसर 64,035
3.नरेंद्र भोंडेकर शिवसेना भंडारा 38,367