logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा चुनाव में वोट जिहाद से न हो नुकसान, भाजपा ने बनाईं योजना


नागपुर: लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ था। कई सीटों पर हार का कारण मुस्लिमों का एक तरफ वोट करना ही रहा, वहीं कई सीटों पर जीत तो मिली लेकिन लीड कम हो गई, जिसमें नागपुर लोकसभा सीट भी शामिल है। लोकसभा चुनाव की पुनरावृत्ति विधानसभा में न हो इसको लेकर भाजपा ने विशेष रणनीति तैयार की गई, जिससे भले मुस्लिम वोट एक साथ पड़े लेकिन उसका असर भाजपा उम्मीदवारों पर न हो।

लोकसभा चुनाव के समय राज्य भर के तमाम मस्जिदों और इदगाहो से महाविकास आघाड़ी के पक्ष में वोट देने और भाजपा को हराने के लिए घोषणाएं और फतवे जारी किए गए थे, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे। लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी कुछ इसी तरह वीडियो खबरें सामनी आई है जहां मौलवी महायुति को हराने के लिए महाविकास आघाड़ी को मतदान करने का आवाहन कर रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद से हुए नुकसान की पुनर्वृति विधानसभा में न हो इसको लेकर भाजपा ने विशेष रणनीति तैयार की है। जिससे भले ही मुस्लिमों के वोट एक मुश्त पड़े लेकिन उसका असर भाजपा उम्मीदवारों या महायुति पर न पड़े। भाजपा ने अपने मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान केंद्रो पर पहुंचाने का प्लान बनाया है, जिससे भाजपा को ज्यादा वोट मिल सके। इसी के साथ अनमुस्लिम सीटों पर जहां मुस्लिम की संख्या बहुत ज्यादा है वहां वोटों के बिखराव हो इसके लिए काम किया जा रहा है। भाजपा ने उन सीटों पर ऐसे निर्दलीय मुस्मलिम उम्मीदवारों को समर्थन देने का तय किया है जो वहां मजबूत है। 

विदर्भ की इन सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का असर:

अकोला पूर्व, मध्य नागपुर, तिओसा अचलपुर यहां मुस्लिमो की संख्या बहुत ज्यादा है, यहां यही तय करते हैं आख़िर कौनसा उम्मीदवार जीतेगा। इसी के साथ पश्चिम नागपुर, अमरावती, यवतमाल जैसी सीटों पर मुस्लिम जिसके पक्ष में हो जाए उसकी जीत पक्की मानी जाती है।