logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती


बुलढाणा: पूरे 15 वर्षों के बाद बुलढाणा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक का चुनाव संपन्न हुआ। कुल 21 संचालक पदों के लिए हुए इस राजनीतिक मुकाबले में 12 सीटें पहले ही निर्विरोध हो गई थीं। शेष 9 सीटों पर हुए प्रत्यक्ष मतदान में ‘छतरी’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले सहकार पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, ‘ट्रैक्टर’ चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे शेतकरी परिवर्तन पैनल को केवल 2 सीटों से संतोष करना पड़ा।

मतदाताओं ने पूर्व मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे और केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। दूसरी ओर, बैंक के पुनरुद्धार का मुद्दा उठाकर राजनीतिक समीकरण बदलने का प्रयास करने वाले विपक्षियों को बड़ा झटका लगा है। सहकार पैनल के विजयी सात उम्मीदवारों में सुनील राजाराम उदयकर, गोविंदराव गणपत मिरगे, श्रीकांत दादाराव मारोडे, पुष्पाबाई बारवकर, अस्मिता प्रदीप हेलगे, संजय भास्करराव रायमुलकर और गोविंद शेषराव मापारी शामिल हैं। वहीं, शेतकरी परिवर्तन पैनल के ज्ञानेश्वर पाटील और शिवचंद्र तायडे—ये दो उम्मीदवार विजयी हुए।

स्वर्गीय अजित पवार के नाम वाले शेतकरी परिवर्तन पैनल के माध्यम से स्थापित सहकार पैनल को चुनौती देने का प्रयास किया गया था। जिला बैंक को स्वर्गीय अजितदादा पवार ने पुनर्जीवित किया था, यह मुद्दा उठाते हुए अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक मनोज कायंदे ने इस चुनाव में अलग राजनीतिक समीकरण बनाने का प्रयास किया था।