logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ


मुंबई: महायुति सरकार ने किसानो को बड़ी राहत देते हुए ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना’ के तहत कर्जमाफी की दूसरी किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दूसरे चरण के लिए निधि वितरण को मंजूरी दी गई। इस चरण में 6 लाख 36 हजार किसानों को 5 हजार 86 करोड़ रुपये की कर्जमाफी का लाभ दिया गया है। दो चरणों में अब तक 12 लाख 58 हजार 243 किसानों को कुल 10 हजार 115 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मिल चुकी है।

महायुति सरकार ने किसानो को कर्ज से मुक्त करने के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना’ की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य सरकार कुल 56 लाख किसानों को लाभ देने का लक्ष्य रखा है। इनमें 32 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, जबकि 23 लाख से ज्यादा किसानों को प्रोत्साहनपरक अनुदान देने की घोषणा की थी। सोमवार को महायुति सरकार ने  किसानों को राहत देते हुए  कर्जमाफी की दूसरी किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दूसरे चरण के लिए निधि वितरण को मंजूरी दी गई।

इस चरण में 6 लाख 36 हजार किसानों को 5 हजार 86 करोड़ रुपये की कर्जमाफी का लाभ दिया गया है। दो चरणों में अब तक 12 लाख 58 हजार 243 किसानों को कुल 10 हजार 115 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मिल चुकी है। वहीं निर्णय पर फडणवीस ने ख़ुशी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा, जैसी ही किसान केवाईसी पूरा करेंगे उनके खातों में कर्ज माफ़ी और प्रोत्सान राशि पहुंच जाएगी।