logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी के आवास घेराव की कोशिश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज; बिना अनुमति मोर्चा निकालने पर मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास का घेराव करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की अनुमति के बिना प्रदर्शन किया, बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की और पुलिस के आदेशों की अवहेलना की।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को चिटणीस पार्क चौक रोड पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास के बाहर पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की नीति के विरोध में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया।

पुलिस का आरोप है कि आंदोलनकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन किया, बिना पूर्व अनुमति के भीड़ इकट्ठा की और पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले में शिवराज दादासाहेब मोरे समेत 18 नामजद आरोपियों और 50 से 60 अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत गणेशपेठ थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।