logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

'संभाजी महाराज को मारने का तरीका मनुस्मृति से औरंगेजब को पंडितों ने बताया', कांग्रेस नेता हुसैन दलवई की विवादित टिप्पणी


नागपुर: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई (Hussain Dalwai) ने संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) की हत्या को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। दलवई ने कहा, "औरंगजेब (Aurangzeb) ने संभाजी महाराज की हत्या की वह क्रूर था। हालांकि, औरंगजेब ने संभाजी महाराज को उसी तरह मार डाला जैसे उसने अपने भाई दारा शिकोह को मारा था। संभाजी महाराज को मारने का आदेश दिए जाने के बाद पंडितों ने उन्हें मनुस्मृति (Manusmruti) के अनुसार उनकी हत्या करने का तरीका बताया था।" दलवई मंगलवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचा था, जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

उपराजधानी में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद फिलहाल शांति है। कर्फ्यू हटने के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्रों सहित शहर में पूर्व जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। दुकानें खुली हुई है और लोग अपने दैनिक काम में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। हिंसा के एक हफ्ते बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता हुसैन दलवई नागपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के बाद डलवाई ने पत्रकारों से बात की। 

जहां दलवई से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा औरंगजेब को लेकर किये गए दावे पर सवाल किया गया। जिस पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने पहले मुख्यमंत्री को मुग़ल प्रमुख का इतिहास जानने की सलाह दी। दलवई ने कहा, "जिस तरह से औरंगजेब ने संभाजी महाराज (छत्रपति संभाजी महाराज) की हत्या की वह क्रूर था। हालाँकि, औरंगजेब ने संभाजी महाराज को उसी तरह मार डाला जैसे उसने अपने भाई दारा शिकोह को मारा था।"

इस दौरान हुसैन दलवई ने दावा किया कि, "संभाजी महाराज को मारने का आदेश दिए जाने के बाद पंडितों ने उन्हें मनुस्मृति के अनुसार उनकी हत्या करने का तरीका बताया था। क्या फडणवीस (Devendra Fadnavis) इतिहास के इस पहलू को स्वीकार करेंगे? ऐसा सवाल भी पूछा। हुसैन दलवई ने आगे कहा कि, "तथ्यों को नकारा नहीं जा सकता।"