logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

बच्चू कडु की हालत बिगड़ी, हुई खून की उल्टियां; इलाज लेने से किया इनकार, आज मिलेंगे पालकमंत्री बावनकुले


अमरावती: किसानों की समस्याओं को लेकर बच्चू कडू ने अमरावती के मोझारी गांव में अन्न बहिष्कार आंदोलन शुरू किया है। आज उनके आंदोलन का छठा दिन है। बच्चू कडू की तबीयत काफी खराब होने की बात सामने आई है। सुबह उन्हें खून की उल्टी हुई और उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया है। उन्होंने यह दृढ़ निश्चय किया है कि वे सलाइन नहीं लेंगे। वहीं जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले आज कडु से मुलाकात करेंगे।

बच्चू कडू की हालत गंभीर

डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चू कडू की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने बताया है कि पेट में भोजन की कमी के कारण उनकी किडनी और शरीर के अन्य अंग प्रभावित हुए हैं। बच्चू कडू के शरीर की जांच की गई है। इस दौरान डॉक्टर ने उन्हें सलाइन लगाने की सलाह दी है। हालांकि, बच्चू कडू ने इससे इनकार कर दिया है। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं और किसानों ने बच्चू कडू से सलाइन लगाने का अनुरोध किया। हालांकि, उन्होंने यह रुख अपनाया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे दवा नहीं लेंगे।

मंत्रियों ने की ऑनलाइन बैठक

बच्चू कडू ने किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, किसानों के बच्चों को छात्रवृत्ति, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को 6,000 रुपये मानदेय और वंचित समूहों के मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उनके द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन को राज्य भर के कई नेताओं ने समर्थन दिया है। कई नेताओं ने उनसे मुलाकात भी की है। समझा जाता है कि सरकार भी इस आंदोलन को वापस लेने की कोशिश कर रही है। बच्चू कडू की मांगों को लेकर मंत्री भरत गोगावले, मंत्री पंकजा मुंडे, मंत्री जयकुमार गोरे ने ऑनलाइन बैठक की। हालांकि, इस बैठक में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण बच्चू कडू अपनी भूख हड़ताल पर अड़े हुए हैं।

आज बावनकुले करेंगे मुलाकात

इस बीच, खबर है कि राज्य के राजस्व मंत्री और अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बच्चू कडू से मुलाकात करेंगे। इससे पहले बावनकुले और कडू के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। लेकिन बच्चू कडू ने बावनकुले द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा पर आपत्ति जताते हुए नाराजगी जताई थी। अब आज बावनकुले धरना स्थल पर आकर बच्चू कडू से मुलाकात करेंगे, तो सबका ध्यान इस बात पर रहेगा कि आज कोई समाधान निकलेगा या नहीं।

समर्थक ने खाया जहर 
कडु की बिगड़ती सेहत को देखते हुए पता चला है कि एक कार्यकर्ता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। कार्यकर्ता की पहचान वारुड़ के करजगांव निवासी अजय भगवतराव चौधरी (35) के रूप में हुई है, वह प्रहार वारुड़ तहसील संपर्क प्रमुख हैं। लोगों ने तुरंत अभय को पकड़ा और अस्पताल में भर्ती कराया। अगर यह इसी तरह जारी रहा तो आंदोलन और भी उग्र हो सकता है।