logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

बच्चू कडू का बावनकुले पर कड़ा ‘प्रहार’, कहा - किसानों के विरोध को नौटंकी कहना अपमान


अमरावती: राज्य के ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा किसान आंदोलन पर दिए गए बयान पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अमरावती में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक बच्चू कडू ने बावनकुले पर तीखा निशाना साधा है।

बच्चू कडू ने कहा, “किसानों के आंदोलन को 'नौटंकी' कहना उनके दुःख, उनके आक्रोश का अपमान है। छह लाख से ज़्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं, उनकी विधवाओं की आँखों से आँसू सड़कों पर बह रहे हैं। उन्हें 'नौटंकी' कहना बेशर्मी है।”

उन्होंने आगे कहा, “बावनकुले ने मंत्री बनकर अपना पेट भले ही भर लिया हो, लेकिन उन्हें किसानों का दर्द समझ नहीं आ रहा। उन्हें किसानों को गाली देना बंद करना चाहिए। क्या पैसा देने का मतलब अपनी जेब से देना है? यह पैसा हमारा है, हमारा अधिकार है।”