logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

बच्चू कडू ने किया दवा, कहा - राज्य में आएगी परिवर्तन महाशक्ति की सरकार


अकोला: प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष विधायक बच्चू कडू अकोला के अकोट निर्वाचन क्षेत्र में परविर्तन महाशक्ति के उम्मीदवार ललित बहाले की उम्मीदवारी दाखिल करने आए. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अन्य गठबंधनों की पार्टियों की आपस में नहीं पटती, इसलिए जीत परिवर्तन महाशक्ति की होगी.  

कडू ने कहा, “महायुति में भाजपा और सेना नहीं पटती. वहीं, दोनों अजित दादा के लिए काम नहीं करते और महाविकास अघाड़ी में शिवसेना का काम नाना पटोले नहीं करेंगे, बाकी काम संजय राउत संभालेंगे.” परिवर्तन महाशक्ति गठबंधन के नेता बच्चू कडु ने दावा किया है कि इसी के चलते राज्य में हमारी महाशक्ति सरकार आएगी.

बच्चू कडू ने कहा, “महायुति और महाविकास अघाड़ी के कई नेता हमारे संपर्क में हैं. हम 4 तारीख को एक बड़ा बम फोड़ने वाले हैं.” बच्चू कडू ने यह भी दावा किया कि उसकी आवाज से कांग्रेस के साथ महायुति के भी कान बंद हो जाएंगे.