logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

नवनीत राणा को लेकर बच्चू कडु का बड़ा बयान, कहा-स शिवसेना में होंगी शामिल तो करूँगा स्वागत; एनसीपी ने गंवाया मौका


अमरावती: महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री पद और आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच, प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और फायरब्रांड नेता बच्चू कडू ने अमरावती में मीडिया से बातचीत के दौरान दो बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने जहां एक तरफ सांसद नवनीत राणा की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर टिप्पणी की, वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने का संकल्प दोहराया।

'नवनीत राणा का शिंदे गुट में स्वागत है'
सांसद नवनीत राणा की संभावित राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर बच्चू कडू ने उनकी राजनीतिक यात्रा की याद दिलाई। कडू ने कहा, "नवनीत राणा मूल रूप से कांग्रेस-राष्ट्रवादी (NCP) विचारधारा की हैं। वह पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस के समर्थन से ही चुनाव जीतकर आई थीं। ऐसे में एनसीपी को उन्हें राज्यसभा भेजने का मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए था।"

इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि अगर नवनीत राणा शिंदे गुट (शिवसेना) में शामिल होना चाहती हैं, तो उनका पूरा स्वागत है। बच्चू कडू ने साफ किया कि अच्छे व्यक्तित्व और मजबूत जनाधार वाले नेताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए वे हमेशा तैयार हैं।

शिंदे को CM बनाने के लिए कुछ भी करेंगे: बच्चू कडू
राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों और भविष्य के मुख्यमंत्री पद को लेकर बच्चू कडू ने अपनी भूमिका पूरी तरह स्पष्ट कर दी। उन्होंने एकनाथ शिंदे का खुलकर समर्थन करते हुए कहा, "एकनाथ शिंदे को ही फिर से मुख्यमंत्री पद का मौका मिलना चाहिए। उन्हें दोबारा सीएम बनाने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं।"