logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Election: विदर्भ में कांग्रेस का बुरा हाल, इन सीटों पर मिश्किल से जीत पाए उम्मीदवार


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार हुई है। पार्टी केवल 16 सीट ही जीत पाई। पार्टी के कद्द्वार नेताओं में शुमार बालासाहेब थोरात, पृथ्वीराज चौहान, यशोमति ठाकुर जैसे नेता अपना चुनाव बचा नहीं पाए और उन्हें हार का सामना कारण पड़ा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले बड़ी मुश्किल से अपनी सीट बचा पाए। आखिरी राउंड में आते-आते नाना केवल 208 वोटों से जीते। लोकसभा चुनाव में विदर्भ के अंदर शानदार प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस विधानसभा चुनाव में साफ़ हो है। पार्टी यहाँ से केवल नौ सीट जीत पाई। 

विदर्भ कांग्रेस का मजबूत गाढ़ माना जाता रहा है। 2014 के बाद से यह भाजपा के पास चला गया था। लेकिन 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात सीटों पर जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव में उसे वहीँ प्रदर्शन दोहराने का दावा कर रहे थे। न केवल दावा बल्कि नाना पाटोले, विजय वडेट्टीवार और यशोमति ठाकुर जैसे नेता खुद को मुख्यमंत्री फेस को लेकर पेश करने लगे थे। चुनाव के समय तीनो नेताओं के समर्थक प्रचार के दौरान भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर वोट मांग रहे थे।

हालांकि, चुनावी परिणाम में इन नेताओं के न सपने टूटे बल्कि कई तो अपना चुनाव भी हार गए। विदर्भ के अंदर कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन वह मात्रा नौ सीट ही जीत पाई। आइये जानते हैं कांग्रेस के वह कौन से नेता है जिन्होंने कांग्रेस की विदर्भ के अंदर लाज बचाई।

कांग्रेस के जीते उम्मीदवार:

क्रमांक उम्मीदवार विधानसभा सीट जीत का मार्जिन विपक्षी वोट 
1.नाना पटोले साकोली 208 अविनाश ब्राह्मणकार ()
2.विजय वडेट्टीवार ब्रह्मपुरी 13,971कृष्णलाल सहारे (100,225)
3.अमित झनक रिसोड 6,136अनंतराव देशमुख (70,673)
4.नितिन राउत उत्तर नागपुर 28,467मिलिंद माने (99,410)
5.विकास ठाकरे पश्चिन नागपुर 5,824सुधाकर कोहले (98,320 )
6.संजय मेश्राम उमरेड 12,825सुधीर पारवे (72,547)
7.साजिद खान पठान अकोला पश्चिम 1,283विजय अग्रवाल (87,435)
8.अनिल मंगलकर यवतमाल 11,381मदन येरवार (106,123) 
9.रामदास मसराम आरमोरी 6,210कृष्णा गजबे (92,299)