logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बालू धनोरकर के निधन पर देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुःख, ट्वीट कर कही ये बात


नागपुर: राज्य में कांग्रेस के एकमात्र सांसद रहे बालू धनोरकर (Balu Dhanorkar) का निधन हो गया है। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मंगलवार तड़के उन्होने आखिरी सांस ली। धानोरकर के निधन को लेकर राज्य भर में शोक की लहर है। सभी दलों के नेता उनके निधन पर शोक जाता रहे हैं। राज्य के उपमुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) ने भी धानोरकर के निधन पर दुःख जताया है। 

फडणवीस ने ट्ववीट करते हुए लिखा, “चंद्रपुर के सांसद बालू धानोरकर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। चंद्रपुर जिले ने एक ऐसा नेता खो दिया है जो जनता के मुद्दों को जानता है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस कठिन समय में हम सभी उनके परिवार के दुख में शामिल हैं। ॐ शांति।”

किडनी के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत

पांच दिन पहले नागपुर के अस्पताल में धनोरकर के किडनी स्टोन का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें नागपुर से दिल्ली ले जाया गया, जहां पीछले तीन दिनों से उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पूरे शरीर में इन्फेक्शन हो गया था। वहीं आज मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।