logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

संघ मुख्यालय के आसपास फोटोग्राफी और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध


नागपुर: शहर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ड्रोन द्वारा चित्रीकरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि संघ मुख्यालय के आसपास स्थित रिहायशी वस्ती और व्यावसायिक प्रतिष्ठान जैसे होटेल्स, लॉजेस और कोचिंग क्लासेस के कारण इस क्षेत्र में नागरिकों की अत्यधिक आवाजाही रहती है। ऐसे में अनौपचारिक या अनजान व्यक्तियों द्वारा किए गए फोटोग्राफी और ड्रोन के माध्यम से चित्रीकरण से संघ मुख्यालय को सुरक्षा खतरा हो सकता है।

आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 223 के तहत सजा का सामना करना पड़ेगा। यह आदेश 28 दिसंबर 2024, रात  १२ बजे से प्रभावी रहेगा और 25 फरवरी 2025, देर  रात तक लागू रहेगा।

पुलिस आयुक्त ने इस आदेश को 27 दिसंबर 2024 को हस्ताक्षरित कर निर्गमित किया है। इस आदेश का उद्देश्य संघ मुख्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित खतरों से बचाव करना है।