logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती में फिर गरमाया बांग्लादेशी रोहिंग्या का मामला, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अमरावती पुलिस को 30 संदिग्धों की सौंपी एक और लिस्ट


अमरावती: बांग्लादेशी रोहिंग्या के संदिग्ध मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बिच भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अमरावती पुलिस को 30 संदिग्धों की एक और लिस्ट सौंपी है, जिसके बाद गाडगेनगर पुलिस स्टेशन द्वारा संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा  दस्तावेज की जांच शुरू किये जाने से रात के समय पुलिस स्टेशन में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सभी के दस्तावेज की बड़ी बारीकी से जाँच की जा रही है।  

अमरावती जिले में अब तक कई मामलों में नकली दस्तावेज पेश किए जाने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है और कठोर कदम उठा रही है। किरीट सोमय्या ने इस मामले में नई जानकारी देने की बात कही है। वे अमरावती का बार-बार दौरा भी कर रहे हैं और रोहिंग्या का मुद्दा भी उठा रहे हैं। वे बांगलादेशी रोहिंग्या और उनके बनावटी दस्तावेजों से जुड़े मामले में पुलिस जांच के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे। सोमय्या का दावा है कि उनके पास इस मामले में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी है, जो पुलिस जांच को और अधिक दिशा दे सकती है।

यह मामला अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है, और स्थानीय प्रशासन इस पर कड़ी नजर रखे हुए है। पुलिस इन संदिग्धों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।