logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

संजय गायकवाड़ के विवाद बयान पर बावनकुले ने दी सलाह, कहा - जनता के समक्ष रहें नतमस्तक


नागपुर: बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के मतदाताओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है। बावनकुले ने सलाह देते हुए कहा है कि मतदाता ही सबकुछ है, हमें जनता के सेवक के तौर परं उनके सामने नतमस्तक होना चाहिए।    

बावनकुले ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में संजय गायकवाड़ के विवाद बयान पर कहा, “हम जो भी जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं, हम जनता की सेवा के लिए चुनकर आते हैं। इसलिए हम जनता के सेवक हैं। और जन सेवक को जनता और मतदाता के सामने नतमस्तक होकर ही अपना काम करना चाहिए।”

बावनकुले ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जो शिक्षक है, उसे हमें अंगीकार करना चाहिए। हमें सेवक की भूमिका में रहना चाहिए। उन्होंने ने क्या कहा इस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहता। लेकिन मेरी भूमिका यह है कि मतदाता और जनता ही हमारे लिए सर्वोपरि है और हम जनता के सामने झुककर ही काम करते हैं।” 

देखें वीडियो: