logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, अपने परिसर में रहने वाले पत्रकारों से करो संपर्क


नागपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बीते दिनों पत्रकारों को निमंत्रण दिए जाने वाला बयान खासा सुर्खियों में रहा था. कार्यकर्ताओ से किये गए संवाद में बावनकुले ने जिस अंदाज में पत्रकारों को निमंत्रण देने की बात कही थी उस पर ख़ासी चर्चा भी हुई थी. इसके बाद उनका सार्वजनिक बयान भी सामने आया था.अब एक बार फिर कुछ इसी तरह का नया बयान सार्वजनिक हुआ है. नागपुर में दिए गए इस बयान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी माध्यमों के पत्रकारों से संवाद करने के लिए कह रहे है.

पत्रकारों को बुलाये जाने वाला पिछले बयान के बाद चंद्रशेखर बावनकुले ने कुछ ऐसा ही बयान नागपुर में दिया है.  लोकसभा प्रवास योजना बैठक के तहत बावनकुले कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे. इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओ को कहा की वो अपने बूथ में रहने वाले सभी माध्यमों के पत्रकारों की लिस्ट बनाये और उन्हें चाय पानी पर बुलाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ को लेकर चर्चा करें।

बावनकुले का पत्रकारों को लेकर पिछला बयान जिस लहजे में था उसे लेकर उनकी सफाई भी सामने आयी थी लेकिन नागपुर में उन्होंने डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी संवाद के लिए अहम कड़ी बताते हुए उनसे भी संवाद कर चर्चा करने की बात कार्यकर्ताओ को कही.