logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बावनकुले ने बयान पर विजय वडेट्टीवार का पलटवार, कहा- अंग्रेजों के साथ देने वाले हमें पाकिस्तान के साथ बता रहे


नागपुर: कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को कंप्यूटर गेम बताएं जाने के बाद राज्य की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा लगातार नाना और कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने  हमला बोलते हुए कहा कि, बयान ने साबित हुआ कि, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। वहीं बावनकुले के बयान पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने पलटवार किया है। गुरुवार को नागपुर में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "जिन्होंने अंग्रेजो का साथ दिया वह आज हमें पाकिस्तान के साथ बता रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, एक दो शब्द भले गलत हो लेकिन नाना द्वारा सवाल सही पूछा गया।

क्या कहा था बावनकुले ने?

नाना पटोले के बयान की निंदा करते हुए बावनकुले ने कहा कि, कांग्रेस ने बयान देकर यह फिर साबित कर दिया है कि “कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ” है। बावनकुले ने आगे कहा, भारत के दुश्मनों के दिल में डर पैदा करने वाले इस ऑपरेशन का अपमान करना सिर्फ हमारे वीर जवानों और उनके शौर्य का नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का अपमान है। 

उन्होंने आगे कहा कि, नाना, ऑपरेशन सिंदूर कोई कंप्यूटर गेम नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान के आतंकियों के अड्डों पर की गई एक साहसी और शौर्यपूर्ण कार्रवाई है। यह देशद्रोहियों की छाती में डर पैदा करने वाली एक जलती हुई शौर्यगाथा है!  कांग्रेस और राहुल गांधी पर विदेश में जाकर भारत का अपमान करने आरोप लगते हुए बावनकुले ने कहा कि, नाना, आपकी इस देशविरोधी मानसिकता को भारत कभी माफ नहीं करेगा। आपका मन और मस्तिष्क भ्रष्ट हो चुका है। मैं आपकी इस घिनौनी सोच की कड़ी निंदा करता हूं।