logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पटोले के दावे पर बावनकुले ने दिया जवाब, कहा- उन्हें भाजपा नहीं समझी इसलिए वह कांग्रेस में लौट


नागपुर: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस (Maharashtra Congress) अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने भाजपा (BJP) में जल्द बड़ा विस्फोट होने का दावा किया है। पटोले के इस दावे पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने जवाब दिया है। बावनकुले ने कहा, "पटोले को बीजेपी समझ नहीं आई इसलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा व्यक्ति और परिवार के लिए काम नहीं करती इसलिए पार्टी में कभी विस्फोट नहीं हो सकता।"

बावनकुले बुधवार को नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने यह बात कही। बावनकुले ने कहा, "इसके विपरीत, चूंकि कांग्रेस में एक-दूसरे की टांग खींचने का काम चल रहा है, इसलिए उनकी पार्टी में विस्फोट होने की अधिक संभावना है।"

बावनकुले ने कहा, "बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस में बड़े विस्फोट होने की संभावना है. कांग्रेस के समय आतंकवादी भारत में घुस रहे थे, कांग्रेस के समय आतंकवाद का बीजारोपण कसाब ने किया था। बीजेपी ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने की ताकत दिखाई। इस विषय पर मैं चौक पर पटोले से चर्चा करने को तैयार हूँ।"

बावनकुले ने यह भी कहा कि, "कांग्रेस ने 65 साल में कैसे आतंकवाद फैलाया। हर समुदाय आरक्षण चाहता है और उसके लिए अनशन करने का अधिकार भी है। उनके द्वारा की गई मांग समाज का अधिकार है। सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। बीजेपी के शासन के कारण अब तक सभी समुदायों को न्याय मिला है और आगे भी मिलेगा।"

देखें वीडियो: