logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गजानन कीर्तिकर के आरोप पर बोले बावनकुले, कहा- ऐसी कोई बात नहीं, शिवसेना-भाजपा मिलकर अच्छे से काम कर रहे


नागपुर: शिवसेना नेता और पूर्व सांसद गजानना कीर्तिकर (Gajanan Kirtikar) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, एनडीए के साथ गठबंधन में शामिल होने के बावजूद भाजपा हमारे साथ दुर्रव्यवहार कर रही है।" कीर्तिकर के इस आरोप पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "ऐसी कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व में शिवसेना (Shivsena) और भाजपा के विधायक-मंत्री काम कर रहे हैं। सभी के बीच अच्छा समन्वय है। वहीं मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ हो रहा है।"

क्या लगाया था आरोप?

गजानन कीर्तिकर ने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान खेद व्यक्त किया। “हम 13 सांसदों एकनाथ शिंदे के साथ आए हैं और एनडीए की एक घटक पार्टी हैं। पहले हम एनडीए के घटक दल नहीं थे। इसलिए एनडीए का हिस्सा होने के नाते हमारा काम होना चाहिए। हमारी मांग है कि घटक दल को दर्जा दिया जाए। भाजपा द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।