logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा -अगर आपको मुस्लिम वोट मिलने का घमंड है तो...


नागपुर: देश में लोकसभा चुनाव हुए. उसका रिजल्ट भी आ गया. इसके बाद बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी और प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ ली. इसके बावजूद प्रदेश स्तर पर अभी भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. मुंबई और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की जीत हुई. महागठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी. इसके बाद लगातार महाविकास अघाड़ी पर महायुति के नेताओं द्वारा निशाना साधा जा रहा है.

पिछले कुछ दिनों से महायुति नेता दावा कर रहे हैं कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना को मुस्लिम वर्ग से अधिक वोट मिले हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने ठाकरे तंज कसा है.

बावनकुले ने कहा, “उद्धव ठाकरे के उम्मीदवारों को मिले वोटों में मुस्लिम वोटों की हिस्सेदारी 51 फीसदी से ज्यादा है. अगर उद्धव जी को इन चीजों पर गर्व है, तो करें. लेकिन जब हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे देख रहे होंगे तो उनका मन और आत्मा दुखी हो रही होगी. वास्तव में यह बाला साहेब ठाकरे के विचारों के लिए एक बड़ा झटका है.”