logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ST Strike: सरकार के साथ बैठक रही बेनतीजा, एसटी कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े


नागपुर: विविध मांगो को लेकर आंदोलन पर गए एसटी कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच बैठक हुई। राज्य सरकार की तरफ से उद्योग मंत्री उदय सामंत बैठक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसटी कर्मचारियों की मांगो पर अपनी सहमति दिखाई और उनसे आंदोलन समाप्त करने की मांग की। हालांकि, एसटी कर्मचारियों ने राज्य सरकार की मांग को स्वीकार करते हुए आज रात बारह बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। 

मुख्यमंत्री शिंदे कल करेंगे बैठक 

एसटी कर्मचारी कृति समिति के बैनर तले अपना आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार सुबह सात बजे समिति के को बैठक के लिए बुलाया है। हालांकि, समिति के सदस्यों ने सीएम की बैठक में शामिल होंगे या नहीं इसपर कुछ नहीं कहा है। समिति के संदीप शिंदे ने कहा कि, "बैठक को लेकर अंतिम निर्णय सभी मिलकर लेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री इस पर जब तक आखिरी फैसला नहीं लेते तब तक यह आंदोलन चलेगा।"

त्यौहार के एन पर कर्मचारियों की हड़ताल

महाराष्ट्र के सबसे से त्यौहार गणेश उत्सव के एन पहले एसटी कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। अपने घरो से दूर रहने वाले गणेश उत्सव के मौके पर अपने-अपने घर जाते हैं। लेकिन एसटी महामण्डल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण परिवहन पर बड़ा असर होने वाला है। वहीं इस हड़ताल को भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और सदाभाऊ खोत ने अपना समर्थन दे दिया है। 

गणेश उत्सव के पहले हड़ताल कितन सही?

मुख्यमंत्री शिंदे के साथ बैठक के पहले उद्योग मंत्री उदय सामंत ने एसटी कर्मचारी कृति समिति के अधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक में सामंत ने कहा कि सरकार एसटी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक है और सरकार का रुख है कि भविष्य में कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।" इसी के साथ सामंत ने हड़ताल की टाइमंग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, "गणेश उत्सव के समय हड़ताल पर जाना कितना सही है।