logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: जिला नियोजन समिति की बैठक में सांसद प्रशांत पडोले और पालकमंत्री के बीच हुई जुबानी बहस


भंडारा: भंडारा जिला नियोजन समिति की बैठक आज रविवार को जिला नियोजन सभागृह में हुई। पालकमंत्री संजय सावकारे की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में जिले सभी विधायक और सांसद मौजूद रहे। इसी दौरान बजट को लेकर सांसद प्रशांत पडोले और पालकमंत्री के बीच बहस हो गई। जिसके कारण सभागृह में तनाव की स्थिति बन गई।

जिला नियोजन समिति की बैठक में जिले में विकास और योजनाओं को राशि आवंटन को लेकर चर्चा शुरू थी। इसी को लेकर सांसद पडोले और पलकमंत्री के बीच बहस हो गई। धीरे-धीरे शुरू बहस तेज हो गई। इस कारण हॉल में तोड़ी देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

पालकमंत्री ने पडोले के सहायक को निकाला 

पालकमंत्री और सांसद के बीच जब यह तू-तू मैं मैं चल रही थी, इसी दौरान सांसद के बेटे ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख पालकमंत्री गुस्सा हो गए। उन्होंने तुरंत सांसद के बेटे का फ़ोन छीनलिया और उसे बाहर कर दिया। पालकमंत्री और सांसद के बीच हुई बहस चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, मंत्री सावकारे ने इससे इनकार किया है।