logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: ‘लाडली बहनों को बेईमान भाइयों ने ठगा’, नाना पटोले का सरकार पर हमला


भंडारा: महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं और कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भंडारा जिले के लाखांदूर तहसील के चारभट्टी में हनुमान चालीसा पाठ और श्रावण मास समापन कार्यक्रम में बोलते हुए पटोले ने सरकार पर किसानों और महिलाओं को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

नाना पटोले ने कहा कि सरकार किसानों की कर्जमाफी के लिए 13 हजार करोड़ रुपये और ‘लाडकी बहिण’ योजना के तहत 17 हजार करोड़ रुपये देने का प्रचार टीवी, अखबार और दूसरे माध्यमों में करती है। लेकिन, कथित तौर पर 10 उद्योगपतियों के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए, इसकी सरकार ने कभी कोई विज्ञापन क्यों नहीं दिया? पटोले ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी रकम किसानों की कर्जमाफी के लिए इस्तेमाल की जा सकती थी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी टीवी पर उन उद्योगपतियों की कर्जमाफी का विज्ञापन देखा है?

‘लाडकी बहिण’ योजना पर भी सरकार को घेरा
नाना पटोले ने ‘लाडकी बहिण’ योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बहनों के लिए शुरू की गई कई योजनाओं को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। पटोले ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “ये बेईमान भाई हैं, बहन के सगे भाई नहीं हैं। लाडकी बहिण के नाम पर इन बहनों को ठगा गया है।” मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना पटोले ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और सरकार से किसानों तथा महिलाओं के मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।