logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: दोपहर में जमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत


भंडारा: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भंडारा जिले में आज बारिश आ गई है। दोपहर के समय आसमान में काले बादल छा गए। और अचानक तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश आ गई। बारिश से गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं मक्का उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हुआ।

बारिश से किसानों को भारी नुकसान 
शाम 4 बजे अचानक आई बारिश और तूफान से लाखांदूर तालुका के चिंचोली/अंतरगांव में भारी नुकसान हुआ। भारी बारिश के कारण खेतों में कटी हुई और रखी गई धान और अनाज की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण कई लोगों के ट्रैक्टर, थ्रेशर मशीन, साइकिल, दोपहिया, चार पहिया वाहन और सौर लाइटें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि सड़कों और घरों के पास लगे बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। पंद्रह से बीस मिनट के अंदर ही तूफान और बारिश के कारण पेड़ उखड़ जाने से चिचोली बस स्टेशन से चिचोली तक का मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। कुल मिलाकर, तूफान ने चिचोली में व्यापक क्षति पहुंचाई।