logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले में जोरदार बारिश शुरू, गोसीखुर्द डैम के 27 दरवाजे खुले


भंडारा: भंडारा जिले सहित आसपास के जिलों में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश शुरू है। लगातार बारिश से नदियों में जलस्तर बढ़ता जार रहा है। लगातार बारिश और जलस्तर के बढ़ने के कारण पवनी स्थित वैनगंगा नदी पर बने गोसीखुर्द डैम के 27 दरवाजों को खोल दिया है। सभी दरवाजे आधा मीटर ऊपर उठाये गए हैं, जिससे 3044.33 क्यूसेक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। 

जलस्तर फिलहाल नियंत्रण में है

वैनगंगा नदी का जलस्तर 242.96 मीटर है, जो फिलहाल चेतावनी स्तर से नीचे है। हालांकि, आने वाली बारिश और छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा के आधार पर जलस्तर और बढ़ सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।

छोटे पुल पर पानी भर गया, यातायात बंद

गोंदिया जिले के धापेवाड़ा बांध के 13 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे वैनगंगा नदी में 4,335.89 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे वैनगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भंडारा शहर में बना पुराना छोटा पुल पूरी तरह डूब गया है, जिस पर सभी तरह के यातायात को तत्काल रोक दिया गया है। पुल के दोनों तरफ होमगार्ड तैनात कर दिए गए हैं और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।