logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: दहीहंडी उत्सव में नाना पटोले का जोश, कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाया तो ढोल-ताशों पर जमकर थिरके


भंडारा: भंडारा के दिघोरी-मोठी में श्री संत गजानन महाराज दहीहंडी उत्सव मंडल की ओर से दहीहंडी उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नाना पटोले को कंधों पर उठा लिया, तो उन्होंने भी ढोल-ताशों की ताल पर जमकर ठुमके लगाए।

दिघोरी-मोठी में श्री संत गजानन महाराज दहीहंडी उत्सव मंडल की ओर से दहीहंडी उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर जश्न मनाया। दहीहंडी उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने नाना पटोले को अपने कंधों पर उठा लिया। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर नाना पटोले ने भी ढोल-ताशों की ताल पर ठेका लगाया और उत्सव का जमकर आनंद लिया।

नाना पटोले के इस उत्स्फूर्त अंदाज से मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उत्सव में मौजूद रहे। इस दौरान पारंपरिक तरीके से दहीहंडी फोड़ने का कार्यक्रम भी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं के कंधों पर सवार नाना पटोले और ढोल-ताशों की गूंज के बीच दहीहंडी का जश्न लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।