logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: साकोली शहर के तालाब की सुरक्षा दिवार टूटी, सैकड़ो एकड़ फसल पानी में बही


भंडारा: जिले से इस वक्त एक बेहद चिंताजनक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। साकोली के तलाव वार्ड इलाके में तालाब की पाल टूटने से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। हाल ही में की गई धान की रोपाई पूरी तरह बर्बाद हो गई है और किसानों पर एक बड़ा संकट टूट पड़ा है।

भंडारा जिले के साकोली स्थित तलाव वार्ड इलाके में तालाब की पाल टूटने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के चलते सैकड़ों एकड़ खेत पानी में डूब गए हैं और हाल ही में की गई धान की रोपाई पूरी तरह बर्बाद हो गई है। स्थानीय नागरिक और किसान प्रशासन की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार तालाब की स्थिति को लेकर प्रशासन को जानकारी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई और आज वही लापरवाही किसानों पर भारी पड़ गई है।

तालाब की पाल टूटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन एक घंटे बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। इससे किसानों में जबरदस्त नाराज़गी है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा?