logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले में मूसलाधार बारिश, गोसीखुर्द के नौ गेट आधा मीटर खुले


भंडारा: जिले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। गोसेखुर्द बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आज सुबह गोसेखुर्द बांध के 33 में से 9 गेट खोल दिए गए। इसके चलते प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों को चेतावनी जारी की है।

इस साल के मानसून में पहली बार गोसेखुर्द बांध के नौ गेट आधे मीटर तक खोले गए हैं और 730.74 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा धापेवाड़ा बांध के 7 गेट खोले गए हैं और 890.9 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। करधा में वैनगंगा नदी का खतरे का स्तर 245.50 मीटर है और जल स्तर फिलहाल चेतावनी स्तर से नीचे है। गोसेखुर्द बांध के नौ गेट खोले जाने से वैनगंगा नदी पूरे उफान पर बह रही है। इसलिए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों को चेतावनी जारी की है।

नागरिक रहे सतर्क

गोसेखुर्द बांध से वैनगंगा नदी बेसिन में बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए आज 3 जुलाई को सुबह 11 बजे 9 गेट खोलकर लगभग 530 क्यूमेक्स पानी नदी बेसिन में छोड़ा जाएगा। दोनों जलविद्युत परियोजनाओं से 178 क्यूमेक्स डिस्चार्ज को कैप्चर करके कुल लगभग 708 क्यूमेक्स पानी नदी बेसिन में छोड़ा जाएगा। इसलिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नदी बेसिन में घूमने वालों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है।