logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बिना पर्यावरण विभाग की अनुमति सूरजगढ़ स्टील प्लांट का भूमिपूजन, विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप


नागपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने सूरजगढ़ स्टील प्लांट (Surjagadh Steel Plant) के भूमिपूजन करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, किसी भी परियोजना को स्थपित करने से पहले पर्यावरण विभाग (Environment Department) की अनुमति और जन सुनवाई की जाती है, लेकिन यहां नहीं किया गया। अगर पर्यारवण विभाग द्वारा अनुमति रद्द कर दी जाती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ऐसा सवाल भी वडेट्टीवार ने सरकार से पूछा?

शुक्रवार को एक समाचार पत्र की खबर को शेयर करते हुए वडेट्टीवार ने अपने एक्स पर लिखा कि, "गढ़चिरौली लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से महायुति को बड़ा झटका लगा है। ढाई साल सरकार चलाते समय उन्हें गढ़चिरौली की याद नहीं आई। अब चुनाव से पहले वोट के लिए विकास कार्यों का दिखावा करने की होड़ मची है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने बुधवार को गढ़चिरौली जिले के अहेरी में सूरजगढ़ इस्पात परियोजना का उद्घाटन किया।"

उन्होंने आगे कहा, "किसी भी परियोजना को शुरू करने से पहले पर्यावरण विभाग और जनसुनवाई की अनुमति अवश्य लेनी होती है। फिर भी बिना अनुमति और जनसुनवाई के इस परियोजना का भूमिपूजन कैसे और क्यों किया गया? यदि चुनाव के बाद पर्यावरण विभाग इस अनुमति से इंकार कर देता है तो यह जिम्मेदारी कौन लेगा? या फिर यह चुनाव से पहले भूमिपूजन का नाटक कर मतदाताओं को ठगने का एक मंच मात्र है? ऐसा सवाल भी राज्य सरकार से पूछा। 

ज्ञात हो कि, बुधवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने 10 हजार करोड़ की लागत वाली सूरजगढ़ स्टील प्लांट परियोजना का भूमिपूजन किया था। गडचिरोली जिले के अहेरी तहसील स्थित वडलापेट में स्टील प्लांट की स्थापना की जा रही है। परियोजना के लिए मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम द्वारा 250 एकड़ जमीन दान में दी गई है।