logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

Arvinder Singh Lovely: कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली सहित पांच बड़े नेता भाजपा में शामिल


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के मतदान से पहले कांग्रेस को दिल्ली (Delhi) में बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने लवली को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। इस दौरान पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए। 

ज्ञात हो कि, बीते दिनों लवली ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में लवली ने कन्हैया कुमार और उदित राज को उम्मीदवारी दिए जाने का विरोध किया था। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया पर पक्षपात करने का आरोप सहित हार्डकोर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दवाब बनाने का आरोप लगाया था। 

दिल्ली की जनता के लिए लड़ेंगे 
भाजपा में शामिल होने के बाद लवली ने कहा, "हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।"

दूसरी बार भजपा में हुए शामिल 
यह पहली बार नहीं है जब लवली भाजपा में शामिल हुए हैं। 2017 में भी लवली कांग्रेस में छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके थे। दो साल भगवा पार्टी में रहने के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले फिर से कांग्रेस में लौट गए थे। जहां कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि, भाजपा के गौतम गंभीर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।