logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गडचिरोली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी भाजपा में शामिल


नागपुर: लोकसभा चुनाव (Loksabha ELection) के बीच गडचिरोली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर नामदेव उसेंडी (Namdeo Usendi) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं। नागपुर के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। ज्ञात हो कि, मंगलवार सुबह ही उसेंडी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दिया था। 

एक तरफ कांग्रेस विदर्भ की सभी सीटों को जीतने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उसके विधायक और नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस अनुसूचित जनजाति मोर्चे के अध्यक्ष नामदेव उसेंडी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद उसेंडी ने कहा कि, "पिछले 10 सालों से वह गडचिरोली सहित राज्य में कांग्रेस से आदिवासियों को जोड़ने का काम कर रहे थे। लेकिन जब चुनाव का समय आया तो किसी और को टिकट दे दिया। इस दौरान उसेंडी ने कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप भी लगाया।"

कांग्रेस में नेताओं का नहीं सम्मान 

भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि, "राज्य में कांग्रेस की हालत पुरी तरह खराब हो चुकी है। कोई भी अब कांग्रेस में रहना नहीं चाहता है। कांग्रेस में नेताओं का कोई सम्मान नहीं है। जिसका कारण उनके विधायक और नेता उन्हें छोड़कर जा रहे हैं।" इसी के साथ बावनकुले ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह भी दी।

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गडचिरोली लोकसभा सीट से नामदेव किरसान को अपना उम्मदीवार बनाया है। टिकट काटने से नाराज उसेंडी भाजपा में शामिल हो गए। उसेंडी का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के किये जिले बड़ा झटका है। उसेंडी जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के तौर पर गिने जाते हैं। वहीं एक बार विधायक सहित  2014 और 2019 में गडचिरोली से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी रहे हैं।