logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

कांग्रेस का हाथ छोड़ कमल मय होंगे नाथ, बेटे नकुल नाथ ने सोशल मीडिया से कांग्रेस का नाम हटाया


भोपाल: कांग्रेस पार्टी को अब तक का बड़ा झटका लगना वाला है। इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जल्द ही अपने बेटे के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। ज्ञात हो कि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि, कमलनाथ का कांग्रेस आलाकमान से सब ठीक नहीं है, इस कारण वह जल्द भाजपा में शामिल हो सकते है। 

आज या कल हो सकते है शामिल 
कमलनाथ अपने बेटे के साथ छिंदवाड़ा का दौरा अधूरा छोड़कर दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कमलनाथ आज या रविवार को होने बेटे के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ को अपने बेटे के राजनीतिक करियर की चिंता हैं। वहीं उनके समर्थको का भी कहना है कि, कांग्रेस में रहते हुए छिंदवाड़ा में विकास होना मुश्किल है। वहीं अगर चुनाव में फिर से कमलनाथ की जगह नकुल नाथ उतरे तो सीट फंस जाएगी।

नकुलनाथ ने कांग्रेस का नाम हटाया 
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने अपने तमाम सोशल अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटा दिया है। कल तक नकुलनाथ के सभी सोशल मीडिया पर कांग्रेस का नाम जोड़ा जोड़ा हुआ था, हालांकि, आज उन्होंने अपने नाम से आईएनसी नाम हटा दिया है। जिसके बाद से चर्चाओं को और बल मिल गया है। 

कमलनाथ नहीं छोड़ेंगे सोनिया का साथ 
पूर्व मुख्यमंत्री के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इससे इनकार किया है। सिंह ने कहा कि, "कल रात मेरी कमल नाथ जी से बातचीत हुई। वह छिंदवाड़ा में हैं. वह वह शख्स हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार से की थी। आप उस व्यक्ति से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के परिवार को छोड़ देगा।”