logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा ने नितिन गडकरी के नाम की घोषणा; कांग्रेस किसे बनाएगी उम्मदीवार? चर्चाओं का दौर जारी


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागपुर लोकसभा सीट (Nagpur Loksabha Consistency) पर उम्मदीवार के नाम का ऐलान कर दिया। इसके तहत भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। बुधवार शाम को पार्टी ने केंद्रीय मंत्री के नाम का ऐलान किया। गडकरी के नाम का ऐलान होने के बाद उनके विपक्ष में महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) किसे उम्मदीवार बनाएगी इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पिछले 10 साल से नागपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2014 में गडकरी पहली बार नागपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे, जहां उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पांच बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को पौने तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया। 2019 में गडकरी फिर से नागपुर से उतरे, इस बार उन्हें कांग्रेस नेता नाना पटोले को करीब सवा दो लाख वोटो से पराजित किया। वहीं 2024 के लिए गडकरी संतरानगरी से ताल थोक रहे हैं। 

भाजपा ने गडकरी के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं अब सब की निगाहे कहें महाविकास अघाड़ी की सूची पर टिक गई है। गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते हैं। वहीं यहाँ से लगातार कांग्रेस का उम्मीदवार ही चुनाव लड़ता आया है। इस करें इस बार भी कांग्रेस ही यहाँ से अपना प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि, वह कौन होगा इसको लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। 

बीते वर्ष कांग्रेस ने नागपुर लोकसभा सीट के लिए इक्छुकों से आवदेन मंगवाएं थे। जिसमें विधान परिषद विधायक अभिजीत वंजारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल गुडधे पाटिल सहित 38 नेताओं ने निवेदन जमा किया। कांग्रेस की टिकट पर भले ही 38 नेताओं चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन, प्रमुखता तौर पर तीन नेताओं के नाम चल रहे हैं।

जिसमें विधान परिषद् विधायक अभिजीत वंजारी, प्रदेश महासचिव प्रफुल गुडधे पाटिल और पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार के बेटे विशाल मुत्तेमवार का नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार, तीनों नेताओं में से किसी एक को टिकट दिया जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो गुडधे पाटिल का नाम पहले क्रमांक पर हैं। हालांकि, देखना होगा कांग्रेस किसे चुनावी मैदान में उतरती है। 

यह भी पढ़ें:

टिकट मिलने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गडकरी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत