logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा ने उद्धव ठाकरे का जलाया पुतला, यूबीटी ने विरोध में प्रदर्शन करने का किया ऐलान


नागपुर: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आक्रामक हो गई है। भाजपा ने मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया। उद्धव के पुतले जलाने पर शिवसेना उद्धव गुट बौखला गया है। उद्धव गुट ने पुतला जलाने पर विरोध करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वैरायटी चौक पर आंदोलन करेंगे।

ज्ञात हो कि, बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चे ने सोमवार रात से ही मोर्चा खोला हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के पोस्टर को फाड़ डाला इसी के साथ तस्वीर पर कालिख भी पोती। वहीं मंगलवार को भाजपा नेताओं ने उद्धव की शव यात्रा निकाली। सीताबर्डी से शुरू हुई यह यात्रा वैरायटी चौक तक गई। जहां कार्यकर्ताओं ने उद्धव का पुतला जलाया।

भाजपा के इस प्रदर्शन में उद्धव गुट ने कड़ा विरोध जताया है। पूर्व सांसद और नेता प्रकाश जाधव ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर भाजपा नेताओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। जाधव ने कहा, “नागपुर विमानतल पर उद्भव ठाकरे का पोस्टर पुलिस की मोजूदगी में फाड़ा गया। इस पूरी घटना सीसीटीवी में भी क़ैद हुई है। बावजूद इसके पुलिस ने अब तक दोषियों के ख़िलाफ़ कारवाई नहीं की। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली और राज्य सरकार के ख़िलाफ़ ठाकरे गट सड़क पर उतरेगी।” जाधव ने कहा कि, पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर तीन बजे वैराइटी चौक पर आंदोलन करेंगे।