logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मुर्तिजापुर से भाजपा के उम्मीदवार की नहीं हुई घोषणा, कार्यकर्ताओं में बढ़ी बेचैनी


अकोला: बीजेपी ने अकोला जिले की 4 सीटों में से अकोला पूर्व, अकोला पश्चिम और अकोट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. लेकिन एकमात्र मुर्तिजापुर सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं होने से मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है.

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दो दिन पहले ही शरद पवार गुट के नेता रवि राठी बीजेपी में शामिल हुए थे और यह चर्चा जोरों पर थी कि बीजेपी के मौजूदा विधायक हरीश पिंपले का टिकट काटा जाएगा. उन्होंने कहा कि रवि राठी टिकट के लिए नागपुर में डेरा डाले हुए हैं. वहीं, हरीश पिंपल के समर्थक बीजेपी नेताओं से पिंपल को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ बीजेपी पदाधिकारियों ने हरीश पिंपल को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर इस्तीफा देने की धमकी दी है.

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख में सिर्फ एक दिन बचा है, वंचित बहुजन अघाड़ी और महाविकास अघाड़ी ने यहां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन यह सवाल अब भी बना हुआ है कि मुर्तिजापुर में बीजेपी का उम्मीदवार कौन है? 

देखें वीडियो: