logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

BJP ने विजय वडेट्टीवार के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत, मामला दर्ज करने की मांग


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के देशद्रोही और पाकिस्तान के समर्थन में किए गए वक्तव्य और आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है 

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने बयान दिया था कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे को आतंकियों ने गोली नहीं मारी थीबल्कि आरएसएस समर्थित एक पुलिस अधिकारी ने ऐसा किया था। 

भाजपा के पत्र में कहा गया है कि वडेट्टीवार ने यह बेबुनियाद दावा करके मतदाताओं को गुमराह करने और अशांति पैदा करने की कोशिश की है। भाजपा का आरोप है कि वडेट्टीवार ने करकरे की मौत के लिए भारतीय जनता पार्टी के मुंबई उम्मीदवार उज्ज्वल निकम को बदनाम किया है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि वडेट्टीवार के आरोपों में न केवल सबूतों की कमी है, बल्कि यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए राजनीति से प्रेरित बयान है। ऐसे बयान केवल हमारे सशस्त्र बलों और पुलिस के प्रदर्शन पर सवाल उठाने और राष्ट्रीय सुरक्षा के संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण करने का प्रयास करते हैं।