logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता शर्ट उतारकर एक-दूसरे से भिड़े, जोरदार नारेबाजी


अकोला: अकोला पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी के बढ़त लेने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी की फोटो पकड़कर 'पठान आया-पठान आया' जैसे नारे लगाए. इसके जवाब में किनारे खड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. इसके बाद कुछ कार्यकर्ता अपनी शर्ट उतार कर एक-दूसरे से भिड़ गये. इस मौके पर दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी और धक्कामुक्की हुई.

जब नारेबाजी की जा रही थीं, तभी कुछ लोग मतगणना केंद्र से बाहर आये और दौड़कर घोषणा करने लगे कि कांग्रेस की सीट जीत गयी है. भीड़ उमड़ पड़ी और जोरदार नारे लगाये गये. उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट उतारकर प्रत्याशी की तस्वीरें हाथ में लीं. उधर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शर्ट उतार दी और हाथों में सावरकर की तस्वीर ले ली.

स्थिति नियंत्रण से बाहर होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बुलाकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया. साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सावधानियां बरती गईं.