logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री! भाजपा के वीडियो से शुरू हुई चर्चा


नागपुर: 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दिया बयान याद ही होगा। जिसमें उन्होंने दोबारा लौटने की बात कही थी। यह नारा चुनाव के दौरान और उसके बाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बिच प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर फडणवीस का वहीं नारे वाला वीडीयो साझा किया, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है की क्या फडणवीस दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे?

शुक्रवार को महाराष्ट्र भाजपा ने फडणवीस को लेकर अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें फडणवीस द्धारा 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए नारे मि पुनः येनार यानी मैं दोबारा आऊंगा, शामिल था। वीडियो में भाजपा ने फडणवीस के मुख्यमंत्री होने पर क्या होता इसकी भी बात कही। वहीं भाजपा के इस वीडियो के सार्वजनिक करने के बाद राज्य में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सवाल किए जारहे हैं, क्या क्या राज्य में जल्दी ही राजनितिक भूचाल आएगा? क्या देवेंद्र फडणवीस दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे? 


दोनों नेताओं ने की गृहमंत्री शाह से मुलाकात 

दो दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, दोनो नेता दिल्ली क्यों गए, किस मुद्दे को लेकर उन्होंने गृहमंत्री से मुलाकात की? यह अभी तक बाहर नहीं आया है। वहीं मुलाकात के बाद भाजपा द्धारा वीडियो साझा करने के बाद राज्य में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल पूछा जा रहा है, की एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री रहते और आगामी सभी चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ने का ऐलान करने के बावजूद भाजपा द्धारा यह वीडियो क्यों साझा किया गया?

ज्ञात हो कि, 2019 के राज्य चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लडा था। चुनावी रैलियों के दौरान फडणवीस ने दोबारा लौटकर आने की बात कही। चुनाव में राज्य की जनता ने भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत भी दिया। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा में विवाद हो गया। जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी का गठन किया और सरकार बनाई। इस दौरान वह खुद मुख्यमंत्री बने। 

विपक्षी ने उड़ाया था जमकर मजाक

फडणवीस के मुख्यमंत्री नही बन पाने के बाद राज्य के विपक्षी नेताओं ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था। विधानसभा सहित विधान परिषद के अंदर और बाहर सभी फडणवीस की खिल्ली उड़ाते थे। हालांकि, विपक्षी हमले पर फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा था कि, वह दोबारा जरूर लौटेंगे।"

लौटे लेकीन उपमुख्यमंत्री बनकर

फडणवीस ने अपने सत्ता में लौटने को लेकर जो कहा था उसे उन्होंने सही कर दिखाया। लेकिन, जब वह लौटे तो मुख्यमंत्री नहीं उपमुख्यमंत्री बनकर। एकनाथ शिंदे और अन्य शिवसेना विधायको की बगावत के कारण उद्धव की सरकार गिर गई। इसके बाद शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी और भाजपा ने मिलाकर सरकार बनाई। जहां देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।