logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

बच्चू कडू को भाजपा ने दिया बड़ा झटका, प्रहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गावंडे बीजेपी में हुए शामिल


मुंबई: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बच्चू कडू को बीजेपी ने तगड़ा झटका दिया है। प्रहार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गावंडे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुंबई में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और बीजेपी नेता संजय कुटे की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान बावनकुले ने कहा कि अनिल गावंडे का काम देखकर भाजपा नेता संजय कुटे ने उन्हें भाजपा में शामिल करने के निर्णय लिया। वहीं, जयश्री थोराट पर भाजपा नेता वसंतराव देशमुख द्वारा दिए गए बयान का बावनकुले ने निषेध किया। इसके साथ चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देशमुख पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, सीट शेयरिंग को लेकर बावनकुले ने कहा कि आज शाम तक आठ दस जो जगह बची हैं, उसपर भी निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कल परसो तक आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी।