logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

स्थानीय निकाय और मनपा को जीतने भाजपा ने बनाई अहम् रणनीति, मुख्यमंत्री फडणवीस सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा


नागपुर/मुंबई: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पश्च्यात राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय और महानगर पालिका चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के साथ तमाम राजनीतिक दल भी अपने अपने स्तर पर खुद को मजबूत करने में लगे हुए हैं। वहीं आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनिति को और धार देने में लगी हुई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे। जहां वह हो रहे विकास और संगठन क्षमता की समीक्षा करेंगे। यात्रा को लेकर भाजपा ने अपना पूरा खाका तैयार कर लिया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी चुनाव की घोषणा से पहले संगठन को फिर से चार्ज करना चाहती है। लोकसभा के आएं परिणाम से हताश संगठन को भाजपा ने मजबूती से खड़ा किया और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। उसी तर्ज पर भाजपा आगामी निकाय और मनपा चुनाव के लिए भी रणनीति बना रही है। भाजपा के समर्थक हो या विरोधी उसे एक चुनावी मशीन कहते हैं। वह लगातार कहते रहते है कि, भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है।

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को ठंडा नहीं होना देना चाहती है। विधानसभा चुनाव में मिली जीत को एक साल हो गया है। नेताओं का मानना है कि, एक साल में कार्यकर्ताओं ने खूब आराम कर लिया है। इसलिए अब दोबारा चुनाव के लिए तैयार होना है। इसी के तहत मुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस जल्द ही राज्य के दौरे पर निकलेंगे। जहां वह सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे और वहां शुरू विकास सहित संगठन की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए हैं। इसको लेकर भाजपा ने पूरा खाका भी तैयार कर लिया है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है की यात्रा कब से शुरू होगी।